रायपुर मंडल में ऑटो सिग्नलिंग कार्य, 23-24 जुलाई को कई यात्री ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

 


रायपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके चलते 23 एवं 24 जुलाई को कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रायपुर रेल मंडल से आज मंगलवार काे मिली जानकारी के मुताबिक अधोसंरचना विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। एनआई कार्य के दौरान कई मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि एक मेमू ट्रेन का परिचालन बिलासपुर तक ही सीमित रहेगा।

23 जुलाई को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त :

गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर तथा 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।

24 जुलाई को यह ट्रेन रहेगी निरस्त :

गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर।

बिलासपुर तक ही चलेगी मेमू ट्रेन :

23 जुलाई को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त एवं प्रारंभ होगी। इसके कारण बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल