रायपुर प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर 2 सितंबर को
रायपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार साथियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बुधवार, 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में ओम हॉस्पिटल, रायपुर के डॉ. योगेश धाबर्डे (एमडी मेडिसिन), डॉ. प्रवीण साहू, डॉ. गोविंद साहू एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रामकुंड, रायपुर की टीम भी शिविर में सेवाएं देगी। टीम में डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले, प्राचार्य, डॉ. निर्मल भोई, उप प्राचार्य, डॉ. योगेश श्रीवास्तव, मेडिकल ऑफिसर एवं शिविर प्रभारी, डॉ. हर्षिता मेहता, मेडिकल ऑफिसर, डॉ. पद्मश्री बक्शी, आरएमओ, डॉ. पंकज कटारिया, मेडिकल ऑफिसर एवं उनकी टीम शामिल रहेगी।
रायपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि, वे शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर