छग विस चुनाव :रायगढ़ से प्रकाश नायक,लैलूंगा से विद्यावती सिदार कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित

 

रायगढ़ 18 अक्टूबर (हि.स.)।केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।इस दूसरी सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।रायगढ़ विधानसभा में चुनाव दूसरे चरण यानी 17 नवंबर को होने हैं।रायगढ़ से प्रकाश नायक,लैलूंगा से विद्यावती सिदार कांग्रेस के कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किये गए हैं।

खरसिया और धरमजयगढ़ से दोनों ही दलों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। खरसिया में कांग्रेस से उमेश पटेल और भाजपा से महेश साहू के बीच मुकाबला होगा।वहीं धरमजयगढ़ में कांग्रेस से और भाजपा से हरिश्चंद्र राठिया आमने-सामने होंगे।इसी तरह रायगढ़ से कांग्रेस से प्रकाश नायक और भाजपा से ओपी चौधरी चुनाव लड़ेंगे।लैलूंगा से चक्रधर सिंह सिदार की जगह कांग्रेस की और से विद्यावती सिदार को जगह मिली है।जिससे अब लैलूंगा में कांग्रेस की विद्यावती सिदार और भाजपा की सुनीती सत्यानंद राठिया के मध्य चुनावी संग्राम होगा। सारंगढ़ से उत्तरी गणपत जांगड़े को भी पुनः मौका दिया गया है।बहरहाल 2018 के चुनाव में इन चारों सीटों पर कांग्रेस का कब्ज़ा रहा है।

कांग्रेस ने पहली सूची में कुल चार महिला उम्मीदवारों को जगह दी वहीं,दूसरी सूची में भी 10 महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान