छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
रायपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के पावन अवसर पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश 09 नवंबर (दिन-सोमवार) को रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (क्रमांक जीईएनएस&2101@3340@2026&जीएडी&5) में बताया गया है कि इससे पहले विभाग की अधिसूचना 06 नवंबर 2025 के जरिए इस पर्व को ऐच्छिक अवकाश की सूची में (सरल क्रमांक-50 पर) दिनांक 09 नवंबर (सोमवार के लिए) घोषित किया गया था। अब शासन ने इसमें संशोधन करते हुए इसे सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में परिवर्तित कर दिया है। इस आधिकारिक घोषणा के बाद अब 09 नवंबर को राज्य में सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल