बलरामपुर : जनदर्शन में सीईओ ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Aug 10, 2026, 19:20 IST
बलरामपुर, 10 अगस्त (हि.स.)।आमजनों की मांग और शिकायतों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में सोमवार को जनदर्शन आयोजित किया गया। आज सोमवार को समय-सीमा की बैठक के बाद आयोजित जनदर्शन में विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। सीईओ ने संबंधित विभागों को मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय