बस्तर दशहरा में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 


जगदलपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिरहासार भवन में 23 अक्टूबर को बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनकी उपस्थिति बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत के लिए विशेष अवसर होगा।

बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण मुरिया दरबार बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक संवाद व्यवस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, राष्ट्रपति के इसमें शामिल होने से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीयस्तर पर और पहचान मिलेगी। इस कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित प्रदेश के अन्य मंत्रीगण, बस्तर सांसद, विधायक जगदलपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जगदलपुर महापौर और वरिष्ठ अधिकारी, बस्तर दशहरा समिति के सम्मानित सदस्य, मांझी-चालाकी, अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे