पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विभिन्न संविदा पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 29 जून को

 

बलौदाबाज़ार, 20 जून (हि.स.)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लवन जिला बलौदाबाज़ार-भाटापारा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएमश्री योजना अंतर्गत विभिन्न पदों पर पूर्णतः संविदा एवं अस्थायी आधार पर योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए 29 जून 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्यालय परिसर में वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

भर्ती के अंतर्गत योगा प्रशिक्षक (महिला) 1 पद, खेल शिक्षक/कोच (बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल) 2 पद, संगीत विशेषज्ञ 1 पद, नृत्य विशेषज्ञ 1 पद, महिला सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक 1 पद, एटीएल टिंकरिंग लैब फैसिलिटेटर 1 पद तथा मैट्रन (महिला) 2 पद शामिल हैं।

योगा प्रशिक्षक के लिए योग में स्नातक अथवा योग विशेषज्ञता सहित एम.पी.एड.,पीजी डिप्लोमा, खेल शिक्षक के लिए बी.पी.एड. अथवा समकक्ष डिग्री, संगीत विशेषज्ञ के लिए संगीत में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा,डिग्री एवं व्यावसायिक अनुभव, नृत्य विशेषज्ञ के लिए शास्त्रीय, लोक अथवा आधुनिक नृत्य में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, डिग्री एवं प्रदर्शन अनुभव, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक के लिए जूडो,कराटे में मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाणपत्र अथवा डिग्री, एटीएल टिंकरिंग लैब फैसिलिटेटर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन अथवा कंप्यूटर साइंस में बी.ई.,बी.टेक. के साथ नवाचार, रोबोटिक्स, स्टेम अथवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव तथा मैट्रन (महिला) के लिए न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। संबंधित क्षेत्र में अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर