पीएम-किसान सम्मान निधि से गंगाधर साहू को खेती के खर्चों की व्यवस्था में सुविधा

 


जांजगीर-चांपा 16 अक्टूबर (हि. स.)। खेती के दौरान खाद-बीज की खरीद और अन्य जरूरी कार्यों के लिए समय पर धनराशि की आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि किसानों को इन खर्चों की व्यवस्था करने में सहूलियत देती है। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सलखन निवासी किसान गंगाधर साहू भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

साहू के अनुसार खेती-किसानी में कई ऐसे खर्च होते हैं, जिनके लिए समय पर पैसे की जरूरत पड़ती है। योजना के तहत हर चार माह में मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त से उन्हें कृषि संबंधी जरूरतों के लिए राशि की व्यवस्था करने में सुविधा होती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस राशि से किसान अपनी जरूरत के अनुसार खेती से जुड़े खर्च पूरे कर सकते हैं। गंगाधर साहू ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT