650 दीपों की रोशनी में गूंजा समरसता का संकल्प

 


भाजपा शहर मंडल धमतरी ने किया अभियान का शुभारंभ

धमतरी, 30 जुलाई (हि.स.)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान के प्रथम चरण के तहत भाजपा शहर मंडल धमतरी ने नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम 650 दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक पांच चरणों में संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल ने संत गुरु रविदास महाराज को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त कर सभी वर्गों को एकजुट होकर राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता तथा सद्भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा, शशि पवार, राजेश शर्मा, महेंद्र पंडित, राकेश साहू, विजय साहू, कवीन्द्र जैन, बीथिका विश्वास, अर्चना चौबे, गौरव मगर, राजीव चंद्राकर, अमित अग्रवाल, नीतू त्रिवेदी, आशा लोधी, खिलेश कुम्भकार, विशाल त्रिवेदी, धनी राम सोनकर, फ़िरोज़ हिरवानी, नंदू लोधी, नरेंद्र जायसवाल, नील पटेल, अखिलेश सोनकर, संतोष सोनकर, सतीश पवार, कुलेश सोनी, भागवत यादव, रितिका यादव, लेखराम नेताम, प्रमोद हिरवानी, तोमन भारद्वाज, कौशल्या देवांगन, प्रियंका सिन्हा, अनिता सोनकर, संगीता जगताप, रूखमणी सोनकर, चंद्रकला पटेल, पूजा कुंजाम, रिंकी जाधव, अंकिता मिश्रा, लता सोनी, कल्पना ध्रुवंशी, बबिता चतुर्वेदी, सुमित्रा सेन, इंद्राणी निषाद, सुमन चावला, राहुल चोपड़ा, वीरेंद्र साहू, आयुष दीवान, राघवेन्द्र साहू, आकाश भोजवानी, आदित्य भोसले, अंकुश जगताप, प्रशुम तिवारी, शाम्भवी तिवारी और मृदुल नन्नवरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा