धमतरी : प्लेसमेंट कैंप में 655 पदों के लिए केवल 37 बेरोजगारों ने कराया पंजीयन

 


धमतरी, 28 नवंबर (हि.स.)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र धमतरी में 28 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र के दो नियोजकों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया। एलआईसी आफ इंडिया गुलमोहर हाइट धमतरी द्वारा बीमा सखी के 250 एवं इंश्योरेंस एडवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार लिया।

वहीं फायर सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट इंदिरा गांधी स्कूल राम नगर सुपेला भिलाई दुर्ग द्वारा फायर मेन के 20, सिक्योरिटी गार्ड के 100, पैकेजिंग फूड के 25, ड्राइवर हैवी के 10 एवं होम केयर टेकर सर्विसेस के 50 पदों के लिए साक्षात्कार लिया। इस कैंप में कुल 655 पदों के लिए केवल 37 बेरोजगारों ने पंजीयन करवाकर साक्षात्कार में भाग लिया। जिसमें 30 बेरोजगार युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ है। इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने लगभग 60 बेरोजगारों ने आनलाइन पंजीयन कराया था। लेकिन इसमें से कोई भी बेरोजगार साक्षात्कार में शामिल नहीं हुए। मालूम हो कि प्रशासन द्वारा शिक्षित बेरोजगाराें में को रोजगार दिलाने के लिए लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है लेकिन प्लेसमेंट कैंप को लेकर बेरोजगाराें में रूचि नहीं दिखाई दे रही। यही कारण है कि शिविर में गिनती के बेरोजगार ही पहुंचते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा