शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 


जांजगीर-चांपा, 05 मार्च (हि. स.)। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले फरार आरोप‍ित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप‍ित को साइबर तकनीक की मदद से जिला मुंगेली से पकड़कर आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोप‍ित कोमल प्रसाद (29 वर्ष), निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली, ने उससे शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पामगढ़ थाना में 18 फरवरी 2026 को अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद आरोप‍ित घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और साइबर तकनीकी के माध्यम से उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने जिला मुंगेली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोप‍ित को पामगढ़ थाना लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोप‍ित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT