पटवारी जागेश्वर राठिया निलम्बित, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दिए निर्देश

 


रायगढ़, 05 सितंबर (हि.स.)। वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी आज शनिवार सुबह रायगढ़ पूर्वांचल के ग्राम पंचायत शकर बोगा पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने आत्मीयता से स्वागत किया। वित्त मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ।

गांव के किसान मैथली गुप्ता और उसकी बेटी सीमा गुप्ता वित्त मंत्री को बताया कि उनके कृषि भूमि खाता में नाम गलत एंट्री हो गया था, जिसे नाम सुधारने तथा धान फसल लगे भूमि को पड़त बताया गया था उसे सुधारने के लिए दस हजार रुपये की मांग पटवारी जागेश्वर राठिया द्वारा किया गया। पैसा नहीं देने पर घुमा रहा है और सुधार नहीं किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में राजस्व विभाग में आवेदन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस शिकायत पर वित्त मंत्री ने तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश शर्मा को फोन कर निर्देश दिए कि तत्काल पटवारी जागेश्वर राठिया को निलम्बित किया जाए। वही नायब तहसीलदार जांगड़े को किसान की त्रुटि संबंधी सुधार कराने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान