तीन किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। जिले के थाना नगरनार पुलिस ने शनिवार काे तीन किलाे मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आराेपित काे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने कब्जे के पीट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने हेतु बस का इंतजार करते धनपुंजी आरटीओ नाका के पास खड़ा है। सूचना पर हमराह पुलिस टीम द्वारा आरटीओ नाका की ओर रवाना होकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति बस का इंतजार करते मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम रजत साकिन लालपुर थाना बिल्हौर जिला कानपुर उत्तरप्रदेश निवासी होना बताया।
आरोपित के कब्जे के बैग का तलाशी लेने पर बैग अंदर 01 पैकेट जुमला वजन तीन किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जब्त किया गया। आरोपित का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सउनि महेन्द्र ठाकुर, प्रआर. भीमेसन बघेल, आरक्षक राधा कृष्ण राय, दशरू राम नाग, विक्रम उराव डीएसएफ आरक्षक कार्तिक नाग, भास्कर भारद्वाज वाहन चालक अविनाश मांझी का योगदान रहा ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे