बलौदाबाजार : शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
बलौदाबाजार, 24 मार्च (हि.स.)। पंजीयन विभाग द्वारा राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।मार्च माह के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पंजीयन कार्य 28 मार्च अंतिम शनिवार, 29 मार्च अंतिम रविवार एवं 31 मार्च महावीर जयंती को भी जिले के पंजीयन कार्यालय खुले रखने के आदेश दिये हैं।
इन दिनों में पंजीयन कार्यालयों को खोलकर दस्तावेजों का पंजीयन कार्य किया जाएगा. साथ ही 31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि राजस्व प्रक्रिया प्रभावित न हो. इस संबंध में जिला पंजीयक एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर