दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री व खम्हन ताम्रकार को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया

 




रायपुर, 21 नवम्बर (हि. स.) । दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री एवं खम्हन ताम्रकार को मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश के दो कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। चंद्राकर एवं ताम्रकार लंबे समय से संगठन और समाज की सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि चंद्राकर एवं ताम्रकार के नेतृत्व में समाज में सेवा की भावना और अधिक जागृत होगी तथा ओबीसी समाज के उत्थान और संगठन के विस्तार को नई गति मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ करते हुए पार्टी और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर