कोरबा जिला जेल में नवरात्रि की धूम, मां आदिशक्ति की विशेष पूजा अर्चना
नाै दिनों तक रहेगा भक्तिमय माहौल, कैदियों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था
कोरबा, 19 मार्च (हि. स.)। कोरबा जिला जेल में नवरात्रि की धूम है जहाँ नवरात्रि के पहले दिन से 9 दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना होगी। पहले दिन से ही रोज मां आदिशक्ति पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। जेल में महिला और पुरुष कैदी नवरात्रि उपवास रखेंगे, जिनके लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से मेनू चार्ट बनाया गया है। दूध, फल आलू टिकिया, साबूदाना इन सब की व्यवस्था की गई है, जिस समय अनुसार दिया जाएगा वहीं उनकी पूजा अर्चना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जिला जेल कोरबा पूरे 9 दिनों तक भक्ति माहौल में रहेगा।
जिला जेल में लगभग 200 महिला और पुरुष कैदी हैं। दो महिला और चार पुरुष नवरात्रि उपवास के लिए जिला जेल में प्रस्ताव रखा। जहां जिला जेल प्रबंधन में उनके प्रस्ताव के बाद मेडिकल जांच कराया गया है कि उपवास रहने की स्थिति में है कि नहीं जिन्हें दो महिला और चार पुरुष को उपवास रहने की अनुमति दी गई है।
जिला जेल प्रभारी अमितेश साहू ने गुरुवार काे बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार नवरात्रि को लेकर यहां जो कैदी उपवास है उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है वहीं उनकी पूजा पाठ की सारी तैयारियां की गई है। इसी तरह कोरबा कटघोरा जिला जेल में भी नवरात्रि को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की गई है। उपवास रहने वाले कैदियों के लिए विशेष फलाहार और पूजा अर्चना की भी व्यवस्था की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी