जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

 

बलौदाबाजार, 15 जुलाई (हि.स.)। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए परीक्षा प्रभारी के मोबाइल नंबर 8637253499 एवं 9981178925 पर संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर