सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ
सुकमा, 28 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ कलेक्टर अमित कुमार और एसपी किरण चव्हाण के द्वारा मराईगुड़ा में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। इसी प्रकार बस स्टैंड सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बंद पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पार्षद रंजीत बारठ, रमेश कर्मा, अनिल, सीएमएचओ डॉ आरके सिंह, डॉ प्रदीप पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपेश चंद्राकर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग सुकमा जिले में 39 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 28, 29 एवं 30 जून तक तीन दिनों तक चलेगा। प्रथम दिन सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंगी। इसके लिए जिले भर में कुल 389 बूथ बनाए गए हैं तथा लगभग 1117 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे