राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

 




धमतरी, 22 दिसंबर (हि.स.)।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यूएल कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत दूसरे दिन जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर भ्रमण किया गया।

अभियान के दौरान कुरुद में 32,228, मगरलोड में 22,575, गुजरा में 19,335, नगरी में 35,529 तथा धमतरी शहर में 24,047 घरों का भ्रमण किया गया। इस दौरान कुल 5,458 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसी तरह मलिन बस्तियों में 74, ईंट भट्टों में 12 तथा स्थायी उच्च जोखिम क्षेत्रों में 3 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। इस अभियान को सफल बनाने में मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सक्रिय सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा