मुख्यमंत्री उत्कर्ष विद्यार्थी उड़ान योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश की काउंसलिंग पांच अक्टूबर को

 

बलरामपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री उत्कर्ष विद्यार्थी उड़ान योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 5 अक्टूबर, सोमवार को आयोजित की जाएगी। आज शनिवार को जारी जानकारी के अनुसार काउंसलिंग दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन स्थित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में होगी।

काउंसलिंग के दौरान चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। संबंधित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को निर्धारित अवधि में पूरा कराने में सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय