मोटराइज्ड ट्रायसायकल से रेवती कैवर्त्य की राह हुई आसान, सेवा सेतु शिविर में मिला शासकीय योजना का लाभ
जांजगीर-चांपा, 6 अक्टूबर (हि. स.)। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर जरूरतमंद हितग्राहियों के जीवन में बदलाव की नई राह खोल रहे हैं। ग्राम रहौद निवासी रेवती कैवर्त्य को ग्राम कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर के दौरान मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। इससे अब उनके लिए आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक होगा।
मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से रेवती कैवर्त्य अपने जरूरी कामों के लिए आसानी से आ-जा सकेंगी। इसके साथ ही दैनिक गतिविधियों के लिए दूसरों पर उनकी निर्भरता भी कम होगी। यह सुविधा उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य करने में मदद करेगी।
सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। रेवती कैवर्त्य को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल इसका उदाहरण है कि योजनाओं का समय पर लाभ मिलने से दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मनिर्भरता बढ़ सकती है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत मिला यह लाभ रेवती कैवर्त्य के लिए महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT