मंत्री राजेश अग्रवाल ने नागरिकों से की मुलाकात, आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना
रायपुर 14 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज बुधवार काे नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझना ही जनहितकारी कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।
मंत्री अग्रवाल ने नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना है। आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखने से न केवल उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति का पता चलता है, बल्कि शासन की योजनाओं और व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त होते हैं।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याण, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा उनकी शिकायतों और आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए नियमानुसार आवश्यक पहल की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास और सहभागिता विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। नागरिकों से मिलने वाले सुझाव शासन की कार्यप्रणाली को अधिक जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच नियमित संवाद से समस्याओं की पहचान और उनके समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके लिए आवश्यक है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझें तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान की दिशा में कार्य करें।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाला स्नेह, विश्वास और सुझाव जनसेवा के दायित्वों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर जनसंवाद, संवेदनशील प्रशासन और जनभागीदारी के माध्यम से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे तथा जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव बनी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल