गांव की चौपाल और ‘मन की बात’ : मंत्री दयालदास ने ग्रामीणजनों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
रायपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री दयालदास बघेल ने आज रविवार काे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेमरी स्थित मावली माता मंदिर परिसर में ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें कड़ी को ध्यान से सुना।
इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विषयों को देशवासियों के साथ साझा करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल