रोजगार सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज रायपुर में मीटर रीडरों का धरना-प्रदर्शन

 

रायपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में प्रदेशभर के विद्युत मीटर रीडर अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं और रोजगार सुरक्षा की मांग को लेकर आज साेमवार को पावर कंपनी मुख्यालय, डंगनिया में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

संघ के अनुसार प्रदेश में स्मार्ट मीटर, ऑटो पंचिंग और प्रीपेड (रिचार्ज) प्रणाली लागू होने से हजारों मीटर रीडरों के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। वर्षों से कार्यरत मीटर रीडरों के समक्ष आजीविका का गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है।

संघ ने आरोप लगाया है कि कई जिलों में मीटर रीडरों का मानदेय महीनों से लंबित है। साथ ही अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दरों से भुगतान किए जाने के कारण कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल