जिलास्तरीय कृषि स्थाई समिति की हुई बैठक
जगदलपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। जिलास्तरीय कृषि स्थाई समिति की बैठक का आयोजन बुधवार काे समिति के सभापति कामदेव बघेल की अध्यक्षता में किया गया, बैठक में समिति के सदस्य निर्देश दीवान जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति एवं संबंधित समस्त शासकीय विभाग के अधिकारी उपस्थित हुए।
बैठक के प्रारंभ में विभागवार जानकारी प्रस्तुत की गई। विभागीय समीक्षा के दौरान सभापति कामदेव बघेल, द्वारा निर्देशित किया गया कि खरीफ में उर्वरक कालाबाजारी करने वाले दूकानदारों पर सख्त कार्यवाही किया जावे। पशुपालन विभाग अपने क्षेत्रीय मैदानी अमलों को निर्देशित करें कि पंचायत स्तर पर भी कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी पशुपालकों को देवे। सदस्य निर्देश दीवान, ने सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु कार्यपालन अभियंता, क्रेडा को निर्देशित किया गया। कृषि सभापति द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से जो बीज वितरण किया जाता है उसका नियमित रूप से निरीक्षण विभागीय अमलों द्वारा किये जाने हेतु निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे