छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू

 


रायपुर 24 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा की जा रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , उप मुख्यमंत्री अरुण साव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , प्रदेश महामंत्री अखिलेश शाेनी, तथा डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल