निगम कार्यालय साकेत में महापौर ने किया ध्वजारोहण

 


कोरबा, 15 अगस्त (हि.स.)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पांडे सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद गण, एल्डरमैन, निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ आम नागरिक गण उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमा पूर्ण आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए दिए गए सुझावों व उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार प्रकट किया । इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं आयुक्त आशुतोष पांडे ने भी स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत, सभापति ठाकुर, एवं आयुक्त पांडे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया । निगम के जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया , उनमें तकनीकी हेल्पर जागेश्वर यादव , कंप्यूटर ऑपरेटर ओम कुमार, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पंचूराम यादव , कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर सिंह ठाकुर , हेल्पर मजदूर अनिल साहू , सहायक लेखा अधिकारी शिवकुमारी यादव , भृत्य गोविंद नायक, सहायक राजस्व निरीक्षक शंकर लाल साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर उपेंद्र राठौर , इलेक्ट्रीशियन योगेंद्र नाथ साय, इलेक्ट्रिशियन हेल्पर महेत्तर सिंह राज , स्वच्छता निरीक्षक शैलेंद्र नामदेव, सहायक राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश श्रीवास, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र यादव, हेल्पर मजदूर कीरित राम , सहायक ग्रेड- 3 कृष्णा राठौर आदि कर्मचारी शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी