रायपुर के महालक्ष्मी मार्केट स्थित होम डेकोरेशन शॉप में लगी भीषण आग, दमकल की दाे गाड़ियां आग बु्झाने में जुटी
रायपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित महालक्ष्मी मार्केट की एक होम डेकोरेशन शॉप में रविवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
देवेंद्र नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आग पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल के पास एक इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। आग की चपेट में आने से वहां रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। वहीं, मार्केट में आग लगने से उठता काले धुएं का गुबार आसपास के क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाना बाकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल