भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा का धमतरी में स्वागत

 


धमतरी, 24 मार्च (हि.स.)।महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी सहित प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का बस्तर प्रवास दंतेश्वरी माता के मंदिर में ध्वज एवं चुनरी यात्रा के लिए हुआ। इस दौरान धमतरी आगमन पर महिला मोर्चा ने स्थानीय शास्त्री चौक में उनका स्वागत किया।

इस दौरान विभा अवस्थी ने नवरात्र की बधाई देते हुए सुशासन की सरकार के कार्यों को जनता के विश्वास की जीत एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं को मातृशक्ति के उत्थान में प्रमुख भूमिका बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बिथिका विश्वास, जिला अध्यक्ष अनिता यादव, अर्चना चौबे, प्रियंका सिन्हा, अंगिरा ध्रुव, जीतेश्वरी साहू, पवित्रा देवान, अनिता सोनकर, जागेश्वरी साहू मोनिका देवांगन, पूजा कुंजाम, दमयंती गजेंद्र, डाली सोनी, लक्ष्मी बया, सरपंच सरिता यादव सुशीला तिवारी, अनिता वर्मा, रीता सोनी, सत्यप्रभा साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जीतेश सिन्हा, देवेश साहू, मुकेश यादव उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा