25 सितंबर को होगा महा रक्तदान शिविर
कोरबा/करतला, 23 सितम्बर (हि. स.)। मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला वृहद रक्तदान शिविर अब 23 सितंबर के बजाय 25 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ब्लॉक करतला द्वारा प्रशासनिक कारणों से शिविर की तिथि में परिवर्तन किया गया है। विभाग ने आमजन से नई तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
यह वृहद रक्तदान शिविर 25 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करतला (जिला कोरबा) में आयोजित होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 25 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करतला पहुंचकर इस महाअभियान को सफल बनाएं। रक्तदान महादान के संदेश के साथ सभी नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की इस मुहिम में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी