बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
बेमेतरा, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बेमेतरा में आज गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
स रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाएं भाग लेंगी, जहां 300 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय केवल नियोजकों और आवेदकों के बीच संपर्क का मंच उपलब्ध कराता है। चयन, वेतन, कार्य की प्रकृति तथा सेवा संबंधी अन्य शर्तों की जानकारी संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों से मेले में प्राप्त की जा सकेगी।
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल