जगदलपुर : निष्प्रयोज्य भण्डार सामग्रियों की नीलामी 10 जुलाई काे
जगदलपुर, 09 जुलाई (हि.स.)। कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना, अग्नि शमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल जगदलपुर द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी 10 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को कार्यालयीन समय 11 बजें हाटकचोरा स्थित होमगार्ड कार्यालय-कैम्प परिसर में की जाएगी।
निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में होमगार्ड्स जवानों की वर्दी सामग्री जैसे-पेन्ट, कमीज, टोपी, जूते, मोजे, कम्बल, दरी, बेल्ट, मच्छरदानी, बरसाती, ग्रेटकोट, अंगोला शर्ट, जर्सी, ग्राऊण्डसीट, किट बॉक्स, टोपी बैच, कंधा बैच व्हीसिल आदि शामिल है। सम्पूर्ण सामग्री एक लॉट में नीलामी की जायेगी। प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने के पूर्व एक हजार रूपये नकद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी, उन्हें जमा की गई प्रतिभूति की राशि वापस कर दी जायेगी। खरीददार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किए जाने पर नीलामी की सम्पूर्ण राशि जमा कर उसी दिन सम्पूर्ण सामग्री को उठाना होगा। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी को होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे