बिहान योजनांतर्गत विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक पद के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त को

 


जगदलपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) के अंतर्गत जिला पंचायत बस्तर में रिक्त विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक के संविदा पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया गुरुवार 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच व मिलान के उपरांत साक्षात्कार लिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे से जगदलपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में प्रारंभ होगी।

जिला पंचायत बस्तर से मिली जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को उनके दिए गए पते पर पंजीकृत डाक के माध्यम से बुलावा पत्र एवं सूचना पत्र प्रेषित कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किए गए हैं, उनकी सूची का अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल के साथ-साथ जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bastar.gov.in पर भी किया जा सकता है। विज्ञप्ति में अवगत कराया गया है कि निशक्तजन एवं भूतपूर्व सैनिक बैकलॉग पदों के लिए जारी विज्ञापन के विरुद्ध निर्धारित अर्हता अनुसार पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं होने की दशा में उन विज्ञापित पदों को निरस्त कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे