प्रधानमंत्री आवास व व्हीबी-ग्राम-जी के कार्यों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से किया संवाद
बीजापुर, 19 सितंबर (हि.स.)। जिले के कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर नम्रता चौबे के निर्देशन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैरमगढ़ अभिषेक तम्बोली द्वारा आज शनिवार काे जनपद पंचायत भैरमगढ़ के ग्राम पंचायत बेचापाल के ग्राम एटेपाल, पोरोवाडा जब्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं व्हीबी-ग्राम-जी योजना अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मे व्हीबी-ग्राम-जी योजना अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्माण धिन शौचालय स्वच्छ भारत मिशन पंचायत बेचपाल में बस्तर मुन्ने के तहत आयोजित आधार शिविर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेचपाल और बालक आश्रम बेचपाल सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति एवं निर्माण गुणवत्ता का मौके पर जायजा लिया गया।
जिला सीईओ ने संबंधित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं तकनीकी अमले को निर्माण कार्यों में शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित मापदंडों एवं तकनीकी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। एवं चौपाल लगा कर ग्रामीणों चर्चा किया गया और उनकी समस्या का जल्दी ही निराकरण करने का अश्वासन दिया गया
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे