ग्राम बड़े बोदल में सूचना बोर्ड स्थापित किया गया

 


जगदलपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर जिले के ग्राम बड़े बोदल के अटल चौक में आज बुधवार काे सूचना बोर्ड स्थापित किया गया है। ग्राम सभा ने लिए गये निर्णय के अनुसार गांव में किसी भी प्रकार के बाहरी आयोजन, सभा या कार्यक्रम से पूर्व ग्राम सभा की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

ग्राम सभा की आयोजित बैठक में पेशा पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम 1996 के अंतर्गत ग्राम की परम्परा, रीति-रिवाज एवं सांस्कृतिक संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित की गई। ग्राम सभा द्वारा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सूचना बोर्ड स्थापित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच पति सुखनाथ नाग, उप सरपंच गंगाराम कश्यप, माटी पुजारी टीरो नाग, कोटवार सुकरू कश्यप, पटेल सोमारू मंडावी, पुजारी फागुराम गोयल, रामकुरसो गोयल, कोटवार हरिसिंह नाग, ग्राम प्रमुख महेश गोयल, तुलसीराम मंडावी, गुंजुराम मंडावी, परदेसी कावासी, बंडकु राम कश्यप, ऐलीशा मंडावी, जदू राम नाग, संतराम नाग, नडगू राम कश्यप, जानू राम नाग, शिबो बघेल, भीमसेन नाग, गागरु बघेल, लाल कुमार कश्यप, सुखदेव नाग, रामधर नाग सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे