औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नगरनार में प्रवेश हेतु आवेदन 15 जून तक आमंत्रित
Jun 9, 2026, 14:05 IST
जगदलपुर, 09 जून (हि.स.)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नगरनार, जिला-बस्तर में प्रवेश सत्र 2026-27 में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा में प्रवेश के लिए 15 जून तक आमंत्रित किये गए है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admission.nic.in पर जाकर आवेदन स्वयं अथवा छत्तीसगढ़ स्थित किसी भी लोक सेवा केन्द्र (चॉईस सेंटर) के माध्यम से उक्त पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी कार्यालय में उपस्थित होकर या 9406269531, 9827077296 पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे