कोरबा में एनएच-130 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर के पहिए के नीचे दबने से माेटरसाइकिल सवार की मौत, चालक फरार

 


कोरबा, 21 अक्टूबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-130 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बरपाली और पोड़ी के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार ट्रेलर के पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मोटरसाइकिल सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना बांगो थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। वहीं, फरार ट्रेलर चालक के संबंध में भी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

नेशनल हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी