पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर युवक गिरफ्तार
धमतरी, 25 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने एक पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस के साथ हिस्टीशीटर युवक को गिरफ्तार किया है। पिस्टल व कारतूस को जब्त कर आरोपित युवक को आज बुधवार काे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मरादेव मंदिर, गौरव पथ के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी 25 वर्ष निवासी आमातलाब रोड श्रीराम नगर धमतरी को गिरफ्तार कर लिया। युवक की जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके पास से एक नग देशी निर्मित पिस्टल और 11 नग जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपित युवक इस हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। ऐसे में पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपित युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पेश पर जेल भेज दिया है।
हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी के खिलाफ इससे पहले थाना में मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट के कई मामला दर्ज है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी ने पुलिस को बताया कि पिस्टल व कारतूस को वह उत्तर प्रदेश से खरीदने की बात कही है। पिस्टल के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दिया है। उल्लेखनीय है कि पिस्टल व कारतूस शहर में निवासरत अपराधिक तत्व के कई युवकों के पास होने की चर्चा है, जो घरों में छिपाकर रखे हुए है। पुलिस ऐसे युवकों को पकड़कर यदि पड़ताल करें, तो कई पिस्टल व कारतूस पकड़ में आएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा