हिंदू नववर्ष पर धमतरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
धमतरी, 19 मार्च (हि.स.)। हिंदू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी नगर द्वारा गुरुवार 19 मार्च को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। मराठापारा स्थित नूतन स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों और नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संघ की परंपरा के अनुसार वर्ष प्रतिपदा भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और नवचेतना के स्मरण का पर्व है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए पथ संचलन में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे एकत्रीकरण से हुई। इसके पश्चात संघ की प्रार्थना और महाआरती का आयोजन किया गया। निर्धारित वेशभूषा में स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर जिला संघचालक श्याम अग्रवाल, नगर संघचालक रामलखन गजेन्द्र, नगर कार्यवाह श्री साहू, नगर सहकार्यवाह रवि प्रकाश शर्मा, प्रताप राव कृदत्त, राघव राव रणसिंह, शिरोमणि राव घोरपड़े, घनश्याम साहू, दिनकर राव चव्हाण, राजू सोनकर, योगेश साहू, राजेंद्र पटेल, राजकुमार पटेल, अजय नामदेव, विजय नामदेव, दिनेश पटवा, गौरव मगर, धरम साहू, विजय ठाकुर, सागर निर्मलकर, शिवाजी साहू, नोहर देवांगन, राजेश चंद्राकर, ऋषिकांत सिन्हा, नगर प्रचार प्रमुख उमेश सिंह बशिस्ट सहित रवि प्रकाशचंद शर्मा, योगेश साहू, विशाल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए। पथ संचलन के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा