दर्री में ट्रेलर और हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत
Oct 19, 2026, 12:49 IST
कोरबा, 19 अक्टूबर (हि. स.)। दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार अलसुबह करीब 4 बजे ट्रेलर और हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना दर्री थाना के समीप हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी