बलरामपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी हरेली तिहार की शुभकामनाएं

 


बलरामपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने 12 अगस्त को मनाए जाने वाले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार पर प्रदेशवासियों और किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और हरेली पर्व का प्रदेश के जनजीवन एवं कृषि संस्कृति में विशेष महत्व है। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मनाए जाने वाले इस पर्व में किसान अपने हल और कृषि औजारों की पूजा करते हैं। यह परंपरा प्रदेश की कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि हरेली पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी संदेश देता है। पेड़-पौधों और हरियाली का संरक्षण जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने हरेली तिहार के अवसर पर प्रदेशवासियों और किसानों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय