गणेश झांकी चल समारोह 28 काे, शाम छह बजे से कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित

 


रायपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रायपुर में सोमवार को आयोजित होने वाले गणेश झांकी चल समारोह के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। झांकी शारदा चौक से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड, रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक जाएगी।

रायपुर यातायात पुलिस के अनुसार झांकी मार्ग पर शाम छह बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल झांकी में शामिल वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी। नागरिकों से आवश्यक कार्य होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग

टाटीबंध की ओर से आने वाले लाेग टाटीबंध से महोबा बाजार–चौबे कॉलोनी–समता कालोनी –तेलघानी नाका–रेलवे स्टेशन चौक–फाफाडीह चौंक–शास्त्री चौक की ओर आवागमन किया जा सकेगा, या वैकल्पिक रूप से टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01–पचपेड़ी नाका मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

भनपुरी : फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन चौक–तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर या फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक- कालीबाड़ी -पचपेड़ी नाका की ओर आवागमन किया जा सकेगा।

तेलीबांधा की ओर से तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक–फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन–या कालीबाड़ी होकर आवागमन किया जा सकेगा।

पचपेड़ी नाका : पचपेड़ी नाका चौक -टिकरापारा चौक- कालीबाड़ी चौक- महिला थाना शास्त्री चौक - फाफाडीह चौक -रेलवे स्टेशन तक आवागमन कर सकेंगे।

प्रतिबंधित मार्ग

शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक–मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना तथा कंकालीपारा से सदर बाजार–कोतवाली मार्ग पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं हेतु पार्किंग व्यवस्था

पंडरी की ओर से आने वाले : मल्टीलेवल पार्किंग एवं रजबंधा मैदान की गलियों में वाहन पार्क कर सकेंगे।

सिविल लाइन की ओर से आने वाले :- शास्त्री मार्केट एवं सीरत मैदान एवं सुभाष स्टेडियम के किनारे में पार्क कर सकेंगे।

टिकरापारा/कालीबाड़ी की ओर से आने वाले:- सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम एवं गांधी मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।

गुढ़ियारी, समता कालोनी की ओर से आने वाले: भैंसथान मैदान एवं जवाहर मार्केट पार्किंग में निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें।

सुंदरनगर/रायपुरा की ओर से आने वाले: लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने, प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं ले जाने तथा ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि गणेश झांकी चल समारोह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल