सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत, आदेश जारी
Jul 17, 2026, 16:06 IST
रायपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने शुक्रवार को दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की प्राविधिक स्वीकृति दी है।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा विगत मई माह में धमधा में सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर