इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 


जांजगीर-चांपा, 08 अप्रैल (हि. स.)। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर आज बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से अनिकेत तांडे (20 वर्ष), निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती का विश्वास जीत लिया। इसके बाद वह पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा।

आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को ठगी और धोखे का एहसास हुआ, तब उसने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64(2)(एम) एवं 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित की तलाश शुरू की और उसे हीरापुर (रायपुर) से गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT