बलौदाबाजार : राशन कार्ड का किया जा रहा निःशुल्क सत्यापन
बलौदाबाजार, 14 जुलाई (हि.स.)। राशन कार्ड का सत्यापन निःशुल्क किया जा रहा है। इसके लिये हितग्राहियों को ग्राम पंचायत या विकासखंड स्तर पर कोई शुल्क देय नहीं हैं।
खाद्य अधिकारी ने आज बताया कि, पंचायत संचानालाय द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को जारी एक पत्र का हवाला देते हुए सचिव एवं सरपंच द्वारा राशन कार्ड सत्यापन के नाम पर पैसा देना पड़ेगा कहकर हितग्राहियों से 200 से 250 रुपये वसूली किया जा रहा है,जबकि पत्र में कहा गया है कि 16 वे वित्त आयोग की 20 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायतों को तब तक जारी नहीं किए जाए जब तक पंचायत स्वयं 1200 रुपये प्रति परिवार टैक्स कलेक्शन ना कर ले। उन्होंने बताया कि इस पत्र का राशन सत्यापन से कोई लेना देना नहीं है। हितग्राही किसी तरह की भ्रान्ति में न रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर