निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 फरवरी को

 


जांजगीर चांपा, 27 फरवरी (हि. स.)। वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत 28 फरवरी शनिवार को दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल परिसर, नरियरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों के लिए नेत्र जांच, दंत जांच एवं कुष्ठ रोग जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए संवेदनशील विषय “गुड टच-बैड टच” पर जागरूकता चर्चा आयोजित की जाएगी। साथ ही नशामुक्ति अभियान एवं तनावमुक्त परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गोष्ठी भी होगी, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को मार्गदर्शन मिल सके।

आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यह शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT