माेटरसाइकिल और कार की भिड़ंत में पांच वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल, दाे की हालत गंभीर

 




बेमेतरा, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेमेतरा के ग्राम गुनरबोड़ के पास माेटरसाइकिल और कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में माेटरसाइकिल सवार पांच वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

बेमेतरा पुलिस ने बताया है कि माेटरसाइकिल पर पांच वर्षीय कुश डेहरे, प्रवीण डेहरे, सागर सोनकेवरे और आकाश घृतलहरे सवार थे। सभी ग्राम ढोकला के निवासी बताए जा रहे हैं। गुनरबोड़ के पास माेटरसाइकिल और जाइलो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माेटरसाइकिल सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पांच वर्षीय कुश डेहरे और प्रवीण डेहरे की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जबकि सागर सोनकेवरे और आकाश घृत लहरे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल