शराब के अवैध कारोबार से जुड़े चार आरोपित गिरफ्तार
धमतरी, 24 मई (हि.स.)। शराब के अवैध कारोबार से जुड़े चार अलग-अलग लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मगरलोड, कुरूद और बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मगरलोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेलरदोना मार्ग स्थित शराब दुकान व आहता में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में बियर रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। शराब बिक्री करते पुलिस ने उत्तम निषाद उर्फ राजा 27 वर्ष निवासी मथुरानगर मगरलोड को पकड़ा है। उसके पास से बीयर जब्त कर कार्रवाई की है।
आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसी तरह कुरूद थाना को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत गाड़ाडीह के पास देशी शराब की बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके में पहुंचकर गिरधर साहू 43 वर्ष निवासी ग्राम गाड़ाडीह को अवैध ढंग से शराब बेचते गिरफ्तार किया। वहीं कुरूद पुलिस ने ही नया बाजार कुरूद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करते किशोर कुमार ध्रुव 38 वर्ष निवासी इंद्रा नगर कुरूद को गिरफ्तार किया है। इसी तरह पुलिस चौकी बिरेझर को जानकारी मिली कि ग्राम सोनपुर बड़े नहर नाली के पास अवैध ढंग से शराब की बिक्री किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपित कमलेश कुमार टंडन 35 वर्ष निवासी मरौद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा