कांग्रेस के पूर्व विधायक ने बाढ़ प्रभाविताें काे आवास देने, ऋण माफ़ी की मांग

 


जगदलपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन आज मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांव नदी बोड़ना, भेजापदर व रामपाल अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री प्रदान कर शासन से प्रभावित परिवारों को आवास देने, एवं किसानाें के ऋण माफ़ी की मांग की है। इस दौरान उनके साथ हेमू उपाध्याय, सुरेंद्र झा, गौरनाथ नाग, लैखन बघेल, बुधसन नाग, घनश्याम महापात्र आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस इस वक़्त प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आवास योजना का लाभ देते हुए आवास उपलब्ध कराया जाए, साथ ही ऋण माफ किया जाए और खेती-किसानी के समस्त लाभ व सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि प्रभावित परिवारों का जीविकोपार्जन हो सके। नुकसान की भरपाई के लिए सर्वेक्षण और शासन द्वारा निर्धारित रकम का वितरण जल्द से जल्द करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे