जनप्रतिनिधि का दर्शन जरूरी है या विकास कार्यों का दिखना, जनता तय करे –  ओपी चौधरी

 


रायगढ़ , 12 नवंबर (हि.स.)। रायगढ़ के वार्ड नंबर 08, रामपुर तिराहा के पास आज 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे ओपी चौधरी का वार्डवासियों ने फूलों की ब मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान ओपी ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया हैं। लोगों के चेहरे पर अपने विधायक के लिए अपार स्नेह और खुशी है। ओपी ने कहा यह भवन मोहल्ले की पहचान बनेगा।

शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि यह सामुदायिक भवन सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं होगी। यहां शादी-ब्याह, सामाजिक बैठकें, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुख-दुख के आयोजन होंगे। ये भवन मोहल्ले की एकता और पहचान का केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि वार्ड 08 के लोगों की यह मांग लंबे समय से थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने अमित शर्मा की पहल की बात भी कही। ओपी चौधरी ने एक बड़ी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा जनता तय करे कि जनप्रतिनिधि का दिखना अधिक जरूरी है या विकास का दिखना जरूरी है।जनप्रतिनिधि दिखने की बजाय विकास हर गली, हर मोहल्ले में दिखना चाहिए।”

पांच साल का हिसाब देने की प्रतिबद्ध जताते हुए ओपी ने कहा जनता ने मुझे मौका दिया है, इसलिए मैं पांच साल के हर पल का हिसाब देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जनता ने मौका दिया है, एक-एक पल और पाई-पाई का हिसाब देने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। ओपी ने कहा रायगढ़ को आज विकास की राजनीति की जरूरत हैं। रायगढ़ में हर वार्ड में विकास का काम बोल रहा है, जितने के बाद सरकार लगातार विकास कर रही हैं। जनता का पाई पाई जनता के विकास में ही लगेगा।शिलान्यास के बाद वार्डवासियों ने कहा कि रामपुर तिराहा क्षेत्र में सामुदायिक भवन बनने से अब लोगों को छोटे-छोटे कार्यक्रमों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गरीब परिवारों को भी कम खर्च में कार्यक्रम करने के लिए एक अच्छी जगह मिल जाएगी। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इस पहल का स्वागत किया। वार्ड वासियों ने कहा ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ लगातार बदल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान